27 नवंबर 2020 - 17:57
ईरानी नौसेना की शक्ति, इलाक़े में शांति का भरोसा , रक्षा मंत्रालय

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्रालय ने ईरान की नौसेना की शक्ति को, इलाक़े में शांति व सुरक्षा का भरोसा बताया है।

शुक्रवार को जारी होने वाले एक बयान में रक्षा मंत्रालय ने ईरान सेना विशेषकर नौसेना की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा है कि ईरानी जनता के लिए भरोसेमंद सेना और विशेषकर नौसेना की प्रतिरोधक शक्ति, फार्स की खाड़ी के महत्वपूर्ण इलाक़े, हुरमुज़ स्ट्रेट और ओमान सागर में सुरक्षा व शांति की गारंटी है। 

बयान में कहा गया है कि ईरानी नौसेना ने अत्याधुनिक हथियार और उपकरण बना कर ईरान के दुश्मनों को चिंता में डाल दिया है और दुश्मनों की ओर से किसी भी प्रकार की मूर्खता का विनाशकारी और पछताने पर मजबूर करने वाला जवाब दिया जाएगा। 

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना ने थोपे गये युद्ध के बाद असाधारण तेज़ी के साथ, आधुनिकीकरण की प्रक्रिया शुरु की और अपनी ज़रूरत की चीज़ों को देश में बनाने के सपने को  साकार कर दिया। 

याद रहे ईरान में आज नौसेना दिवस मनाया जा रहा है।